इन दिनो भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट से दूर है। और वे अब हाल ही में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धर्म यात्रा पर निकले हुए है। इसी बीच दोनो अपनी बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश पहुंच गए हैं। विराट कोहली और अनुष्का स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में पहुंचे हैं। जहां स्वामी दयानंद गिरि पीएम नरेंद्र मोदी के गुरू थे। बताया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं। इसी कड़ी में अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका के साथ यहां पंहुचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए। साथ ही गंगा घाट पर संत-पंडितों के साथ गंगा आरती भी की है। आपको बता दे कि सितंबर 2015 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करने यहां पहुंचे थे। तभी से यह आश्रम और अधिक विख्यात हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पूजा अर्चना के बाद आश्रम में एक सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान कर भंडारे का भी आयोजन करवाएंगे।
आध्यात्मिक नगरी पहुंचे विराट और अनुष्का
सूत्रों की मानें तो विराट और अनुष्का आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारत के अच्छे प्रदर्शन के लिए मां गंगा का आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा लेने के लिए ऋषियों की आध्यात्मिक नगरी में पहुंचे हैं। हलांकि इसके पहले विराट और अनुष्का वृदावन धाम भी गए थे। उस दौरान तीनो ने वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया था। अब कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे, जिसकी शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है। इस सीरीज में कोहली के अहम रोल निभाने की उम्मीद है।