भारत अपनी संस्कृति और परंपरा के अलावा अपने खाने को लेकर भी दुनियाभर में मशहूर है। भारत के कई पकवान दुनियाभर में लोग चाव से खाते हैं। साथ ही यहां बनने वाले अलग-अलग तरह के पकवानों की तारीफ़ भी करते हैं। भारत के खाने में सबसे अहम् होती है रोटी। यहां रोटी के बिना खाना अधूरा होता है। कोई आटे की सादी रोटी खाता है तो कोई मिस्सी रोटी, लेकिन थाली में रोटी होना जरुरी है।
145 किलो है रोटी का वजन

आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे की भारत के नाम रोटी को लेकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। जी हाँ… दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। इस सबसे बड़ी रोटी को बेहद खास मौके पर बनाया जाता है। ये एक रोटी ही सकैड़ों लोगों का पेट एक साथ भर देती है। जब इस रोटी का वजन तौला गए तो ये 145 किलोग्राम निकला। तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया की सबसे बड़ी रोटी कहाँ और क्यों बनाई जाती है।
इस खास मौके पर बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी
दुनिया की ये सबसे बड़ी रोटी गुजरात के जामनगर में बनती है। इस सबसे बड़ी रोटी को जामनगर में जलाराम बापा की जयंती और दगड़ू सेठ गणपति सार्वजनिक महोत्सव में बनाया जाता है। कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि जीर्णोद्धार कमेटी के ढेरो व्यक्ति द्वारा ये रोटी बनाई और सेकी जाती है। जब भी ये रोटी बनती है तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। दुनिया की सबसे बड़े रोटी को बनता देखने के लिए लोग दूर-दूर से जामनगर पहुँचते हैं।
एक ही रोटी सैकड़ों लोगों का भरती है पेट
काफी मेहनत के बाद बड़ी मुश्किल से इस रोटी को बेलकर तवे पर रखा जाता है। फिर इसे बड़ी ही धीमी आंच पर सेंका जाता है ताकि ये अच्छे से अंदर से सिक जाए और जले भी ना। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने में खूब सारा गेहूं का आटा लगता है। 145 किलो की इस रोटी को उठाने में कई लोगों को मदद करनी पड़ती है। रोटी सिक जाने के बाद इसे सैकड़ों लोगों में बांटा जाता है।