आमतौर पर हर कोई शाम के समय छत पर जाकर चाय-कॉफी पीते हैं और मौसम का मजा लेते हैं। लेकिन कई बार इस दौरान ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जिसकी हर जगह चर्चा होने लगती है। फ्रांस में भी हाल ही में ऐसी ही घटना घटित हुई है।
पहला लगा कोई जानवर या चमगादड़ है

दरअसल, एक फ़्रांसिसी महिला अपनी छत पर बैठकर चाय पी रही थी, तभी उसके पास आकर उल्कापिंड गिर गया। ये देख महिला हैरान हो गई। आसमान से गिरे इस रहस्यमयी कंकड़ को लेकर अब दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है। महिला ने फ्रांसीसी अखबार लेस डेर्निएरेस नोवेल्स डी अलसैस (डीएनए) को बताया कि, ‘मैंने हमारे बगल की छत से एक बड़ी ‘बूम’ की आवाज सुनी। उसके बाद दूसरे पल में, मुझे झटका महसूस हुआ। मुझे लगा कि यह कोई जानवर है, जैसे चमगादड़!’
इतना है वजन
महिला ने आगे बताते हुए कहा कि, ‘हमने सोचा कि यह सीमेंट का एक टुकड़ा था, जिसे हम रिज टाइल्स पर लगाते हैं। लेकिन इसमें रंग नहीं था।’ महिला के मुताबिक, उसके ऊपर क्या चीज गिरी है, ये जानने के लिए उसने एक छत बनाने वाले व्यक्ति से संपर्क किया। जब उसने उस व्यक्ति को वो पत्थर बताया तो शख्स ने इसे उल्कापिंड होने का सुझाव दिया। फिर महिला ने भूविज्ञानी डॉ। थिएरी रेबमैन से चट्टान जैसे पत्थर की जांच करवाई। उन्होंने उसके एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रायल ओरिजन होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उस चट्टान जैसे पत्थर में लोहे और सिलिकॉन का मिश्रण है और यह उल्कापिंड हो सकता है। टुकड़ों में बरामद हुए उल्कापिंड का वजन 100 ग्राम है।
एक महिला पर गिरा था 3.6 किलो का उल्कापिंड
ऐसा ही एक मामला 1954 में अमेरिका में घटित हुआ था। उस वक्त एक महिला पर 3.6 किलोग्राम के पत्थर जैसा उल्कापिंड आ गिरा था। इसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।