जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के एक खास साथी विक्रम बराड़ को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रम को गिरफ्तार करने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बता दें विक्रम बराड़ ने ही सुपरस्टार सलमान खान को धमकी दी थी। इतना ही नहीं, वह सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी शामिल था।
वांटेड अपराधी था विक्रम बराड़

जानकारी के मुताबिक, विक्रम बराड़ हत्या, वसूली व UAPA के 11 केस में वांटेड लिस्ट में शामिल था। बताया जा रहा है कि NIA की टीम विक्रम बराड़ को गिरफ्तार करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंची थी। फिर वह विक्रम बराड़ को गिरफ्तार कर NIA की टीम भारत ले आई है। विक्रम बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की मदद की थी। इतना ही नहीं, इसके अलावा बराड़ ने कई निर्दोष व्यापारियों की भी हत्या में मदद की थी। साथ ही उसके ऊपर जबरन वसूली के भी कई मामले दर्ज है।
NIA ने क्या कहा?

एनआईए ने बुधवार को कहा कि, ‘आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत निर्वासन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया।’
कौन है विक्रम बराड़?

बता दें विक्रम बराड़ राजस्थान का रहने वाला है। वह हनुमानगढ़ जिले में रहता है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज की पढ़ाई करने वह चंडीगढ़ चला गया था। फिर उसने पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। वह स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) से जुड़ा था। वह छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय है।