उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा माफियाओं पर लगातार शिकंजा कंसा जा रहा है। योगी सरकार ने इन माफियाओं के काले कारनामों का चिट्ठा निकालने के लिए एक नया ऑपरेशन चलाया है जिसका नाम है ‘ऑपरेशन पैंथर’। इस ऑपरेशन ने उत्तर प्रदेश के सभी माफियाओं की रूह को कंपा दिया है और साथ ही उनकी बुनियाद भी हिला डाली है। अब गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के ऊपर भी ‘ऑपरेशन पैंथर’ के तहत शिकंजा कसा जा रहा है।
मुख्तार अंसारी के करीबी गणेशदत्त ने खोले कई राज

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन पैंथर के तहत मुख्तार अंसारी की करीब 200 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का पता लगा है। इतना ही नहीं, ये भी बात सामने आई है कि माफिया मुख़्तार अंसारी की अवैध बेनामी संपत्तियां यूपी, दिल्ली के अलावा देश के और भी कई राज्यों में फैली हुई है। आयकर विभाग इस बारे में सबसे पूछताछ कर रही है। मुख्तार अंसारी के करीबी गणेशदत्त मिश्रा से जब पूछताछ हुई तो, उसने कई राज उगले हैं। गणेशदत्त मिश्रा के जरिए ही मुख्तार अंसारी की गाजीपुर, मऊ, लखनऊ समेत यूपी और भी कई जिलों से अंसारी की संपत्तियों का पता चला है।
दिल्ली-पंजाब में भी कई सारी बेनाम संपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और दिल्ली में भी मुख्तार की करीब 50 बेनामी सम्पत्तियां हैं। इनमें से ज्यादातर संपत्ति गणेशदत्त मिश्रा के नाम पर है। लेकिन इन सभी में पैसा मुख्तार अंसारी का लगा है। ऐसी और भी कई फर्जी संपत्तियां उनकी सामने आई है।