देशभर में बेवफा पत्नियों के खुलासे हो रहे हैं। पति मेहनत कर अपनी पत्नियों को अफसर बनाते हैं और इसके बाद ये अफसर पत्नियां उन्हीं को छोड़कर किसी और के साथ भाग निकलती हैं। लेकिन हाल ही में इसके उलट एक भगोड़े पति का मामला सामने आया है।
पत्नी को छोड़कर दूसरी औरत से की शादी
ये मामला एमपी के देवास जिले में सामने आया है। यहां पति ने नहीं बल्कि पत्नी ने अपने पति को अफसर बनाने के लिए दिन-रात मजदूरी करके पति को पढ़ाया-लिखाया आगे बढ़ाया। लेकिन ऊंचाई पर पहुंचकर उस शख्स ने अपनी ही पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।
पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया
शख्स का नाम कमरू और पत्नी का नाम ममता है। 16 साल पहले ममता की शादी हुई थी। लेकिन ढाई साल बाद ही उसके पति का निधन हो गया था। ममता का एक बेटा भी था लेकिन उसकी भी मौत हो गई थी। ममता के ही ससुराल की तरफ से रिश्तेदार कमरू से उसे प्यार हो गया। 2015 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। ममता ने कमरू को सरकारी नौकरी की परीक्षा देने की सलाह दी और साथ ही पढ़ाई में आने वाला सारा खर्च उठाने का जिम्मा लिया।
घरों में बर्तन तक धोएं
उसने घरों की सफाई से लेकर बर्तन धोने तक सब काम किये। फिर 2019-20 में कमरू का सेलेक्शन कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर हुआ, और उसकी रतलाम में पोस्टिंग हो गई। इस दौरान उसका दूसरी औरत संग अफेयर हो गया और उसने उससे शादी कर ली। साल 2021 में ममता ने कमरू के खिलाफ केस दायर किया। जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कमरू को ममता को साथ में रखने और या फिर उसे हर महीने 12 हजार रुपए महीना खर्च देने की बात कही।