गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम। इस सीजन में काफी तरह के आम आते हैं। कुछ महंगे तो कुछ सस्ते होते हैं। वैसे तो अलफांसो को सबसे महंगा आम कहा जाता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे आम के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
आम के एक किलों की जितनी कीमत है, उतने में तो आप बुलेट गाड़ी तक खरीद सकते हैं

हम बात कर रहे हैं ‘मियाज़ाकी’ आम के बारे में। इस आम के एक किलों की जितनी कीमत है, उतने में तो आप बुलेट गाड़ी तक खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, आप हीरे या सोने का हार भी ले सकते हैं। अब तो आपको इस आम के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुकता हो रही होगी न। इन दिनों मियाज़ाकी आम के बारे में खूब चर्चा हो रही है। ये आम पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी में चल रहे एक मैंगो फेस्टिवल में बिकने के लिए आया है। बताया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे महंगा आम है।
मैंगो फेस्टिवल में 262 से अधिक किस्मों के आम हैं
इस मैंगो फेस्टिवल में 262 से अधिक किस्मों के आम हैं। इन्हीं में से एक है मियाज़ाकी आम। मियाज़ाकी आम की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 2।75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। मियाज़ाकी आम खासतौर से भारत में नहीं बल्कि जापान में उगाया जाता है। आपको बता दें मियाज़ाकी जापान के एक तटीय शहर का नाम है। यहीं पर इस आम को उगाया जाता है। इसलिए इसका नाम मियाज़ाकी आम पड़ गया। जापान के अलावा मियाज़ाकी आम थाईलैंड, फिलीपींस और भारत में भी अब उगने लगी है।
मियाज़ाकी आम को ताइयो-नो-टोमागो के नाम से बेचा जाता है
मियाज़ाकी आम को ताइयो-नो-टोमागो के नाम से बेचा जाता है। साथ ही इसे एग्स ऑफ सनशाइन का नाम भी दिया जाता है। ये आम हरा-पीला रंग का होता है। कभी-कभी इसका रंग लाल भी हो जाता है। एक मियाज़ाकी आम का वजन लगभग 350 ग्राम होता है। यानी आपको महज 2 या 3 मियाज़ाकी आम खरीदने के लाखों रूपए देने पड़ेंगे।