अंतरिक्ष यात्रा पर जाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन वहां जाना आसान काम नहीं होता है। लेकिन अब अंतरिक्ष में जाना भी आसान होने वाला है। दरअसल, टोक्यो की एक कंपनी इन दिनों एक छोटा रोबोट बना रही है। ये रोबोट अंतरिक्ष में जाकर मरम्मत का काम कर सकता है। इसके अलावा कंपनी ने एक रोबोट भी बनाया है। ये रोबोट चंद्रमा की सतह पर जाकर काम कर सकता है। इससे अंतरिक्ष यात्रा सुरक्षित हो सकेगी।
बढ़ जाता है कैंसर का खतरा

बता दें अंतरिक्ष में सफर करते समय वहां होने वाली रेडिएशन से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ये रेडिएशन इंसानों के लिए बहुत ही घातक साबित होती है। इससे नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुँच सकता है। इसके कारण दिमाग से दूसरे अंगों से कॉन्टैक्ट करने में परेशानी भी हो सकती है। या फिर दिमाग की मोटर काम करना बंद कर देती है। इससे व्यक्ति के बदलाव में नजर आने लगता है। इंसानों को ऐसी ही घातक रेडिएशन से बचाने के लिए कंपनी ने रोबोट बनाया है।
सुरक्षित और किफायती तरीका

ये आईडिया शॉ नाकानोज द्वारा बनाया गया है। उनके मुताबिक, ये एक सुरक्षित और किफायती तरीका है। रोबोटिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अंतरिक्ष में कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। शॉ नाकानोज का ये भी कहना है कि, ये इंसानों के श्रम को 100 गुना कम करना और मनुष्यों के बजाय रोबोट को ऑर्बिट में भेजकर सुरक्षा के जोखिमों को भी कम किया जा सकेगा।
अंतरिक्ष में रहना महंगा और खतरनाक
बता दें अंतरिक्ष में काम करना और रहना दोनों ही महंगा भी है और साथ ही खतरनाक भी है। ऑर्बिट में या इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए एक क्रू फ्लाइट की कीमत प्रति सीट $58 मिलियन या 475 करोड़ से शुरू होती है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रा के दौरान लोगों को कई जोखिमों का भी सामना करना पड़ता है।