नालंदा जिला में दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी अनुज प्रसाद के (14) वर्षीय पुत्र श्याम कुमार की मौत नदी में डूबने हो गयी | ग्रामीणों ने बताया की शुक्रवार को श्याम कुमार घर वालों से छुपकर गांव के अन्य बच्चों के साथ एथेनॉल प्लांट के पास गोइठवा नदी में नहाने चले गए थे। खेलते-खेलते वे गहरे पानी में चले गए और वे पानी में डूब गए। फिर उनके दोस्तों के द्वारा शोर किये गए, जिसके परिणामस्वरूप आसपास के लोग जुट गए,और लोगो ने किशोर को नदी से बाहर निकाला जब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

श्याम कुमार छठी क्लास में पढ़ रहे थे, और उनकी मां ने इसी दिन जिउतिया पर्व का आयोजन किया था। इस खबर की प्राप्ति के बाद, परिजनों में दुख-दर्द की लहार दौड़ गयी | और गांव का माहौल गमगीन हो गया।घटना सुचना मिलते ही मौके पर दीपनगर थाना पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिए | दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जयसवाल ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, और पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

यह घटना दर्दनाक है और इसका परिवार, दोस्तों, और समुदाय पर गहरा दुख हुआ है। हम सभी को सतर्क रहना चाहिए और इस तरह की खतरों से बचने के उपायों का पालन करना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं न हों।