अंतरिक्ष से कई बार हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। रूसी वैज्ञानिकों ने एक बार फिर सूरज को लेकर ऐसी चेतावनी जारी कर दी है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच सकता है। हाल ही में रूस के वैज्ञानिकों ने ‘बेहद शक्तिशाली’ सौर ज्वाला गतिविधि की भविष्यवाणी की है। बताया जा रहा है कि इस सौर ज्वाला से कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल प्रभावित हो सकता है।
वैज्ञानिकों को नजर आई तीन ज्वालाएं

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के वैज्ञानिकों को सूर्य पर तीन ज्वालाएं नजर आई हैं। ये ज्वालाएँ पृथ्वी पर शॉर्ट-वेव रेडियो स्थितियों को प्रभावित कर सकती हैं। इस बारे में मॉस्को में फेडोरोव इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड जियोफिजिक्स ने बताया कि, ‘प्रोटॉन फ्लेयर्स के साथ दसवीं कक्षा के फ्लेयर्स की उम्मीद है।’
क्या है सौर ऊर्जा का कारण?

अब हम आपको बताते हैं सौर ऊर्जा का क्या कारण है। दरअसल, जब सूर्य के अंदर या फिर उसके आसपास के शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र दोबारा से जुड़ते हैं तो वह सौर ज्वाला का कारण बन सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, ये सौर ज्वालाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही वे उपग्रहों और संचार उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। बता दें साल 2022 में भी सूर्य से विकिरण के कारण हुए एक बड़े विस्फोट से उत्पन्न भू-चुंबकीय तूफान 40 नए-नवेले लॉन्च किए गए स्पेसएक्स उपग्रहों बर्बाद कर दिया था।