नालंदा :करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बरगीबीघा गांव में हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को चौंका दिया है, जहां नव विवाहिता को दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इस खौफनाक घटना की शिकार हुई महिला स्वर्गीय हेमनाथ पासवान की पुत्री थी , जो करायपरशुराय थाना क्षेत्र के विनसा सलेमपुर गांव की निवासी थीं। हेमनाथ पासवान की पुत्री की हाल ही में करायपरशुराय थाना के बरगीबीघा गांव में स्वर्गीय रामप्रवेश पासवान के पुत्र चंदन पासवान के साथ शादी हुई थी।
परंतु, शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के मामले में ससुराल पक्ष के लोगों का अत्याचार शुरू हो गया था। परिजनों के अनुसार, दहेज नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और मारपीट की। विवाहिता को घर के अंदर बंद करके रखा गया और उससे मिलने जुलने का कोई मौका नहीं दिया गया।
परिजनों का कहना है कि इस बीच ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेहद अत्याचार किया। हत्या के पश्चात्, मृतका के परिजनों ने इस घटना में ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग फरार हो गए हैं। ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई। फिलहाल पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है | कराय परसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा हत्या मामले में पति और सास के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
इस दुखद स्थिति में करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस जल्दी ही घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी।