धरती पर तो दिन 24 घंटों का होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, क्या अन्य ग्रहों पर भी समय इसी तरह चलता है या वहां का समय कुछ अलग होगा? बाकी ग्रहों को छोड़िये, क्या आपको कभी चाँद के समय के बारे में ही कोई जानकारी मिली है? नहीं, तो हम आपको आज चाँद के समय और धरती के समय में होने वाले अंतर के बारे में बताते हैं।
चंद्रमा का एक दिन होता है इतना लंबा
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2023/07/sabse-tej-khabr-2023-07-31T092921.658-1024x576.jpg)
अगर आप भी यही सोचते हैं कि धरती और चाँद पर समय बराबर होता है, तो आप गलत है। चंद्रमा का एक दिन जितना लंबा है, वो वाकई हैरान कर देता है। आप शायद इस बात पर विश्वास ना कर पाए कि चाँद का एक दिन धरती के करीब 28 दिन के बराबर होता है। जी हां… यानी चाँद पर 14 दिनों की रात और 14 दिनों का ही दिन होता है। जानकर आपको भी हैरान हुई न, लेकिन ये सच है।
चंद्रमा की गति है धीमी
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2023/07/sabse-tej-khabr-2023-07-31T093051.562-1024x576.jpg)
चाँद धरती की परिक्रमा करता है। वह ये परिक्रमा करीब 27.3 दिन में पूरी करता है। ऐसे में चाँद का एक दिन धरती के 27.3 दिनों के बराबर होता है। इसके पीछे की वजह है चंद्रमा के घूमने की धीमी गति। दरअसल, चंद्रमा बहुत ही धीमी गति से परिक्रमा करता है। वह एक परिक्रमा कर्म में पूरे 28 दिन लगा देता है, जबकि धरती सूर्य की परिक्रमा करने में 24 घंटे ही लगाती है।
दक्षिणी ध्रुव पर है जीवन संभव
बता दें चाँद पर रात के समय -200 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। चाँद के दक्षिणी ध्रुव को सबसे ज्यादा ठंडा माना जाता है। चाँद का दक्षिणी ध्रुव ही एकमात्र ऐसा इलाका माना जाता है, जहां जीवन की संभावना जताई जाती है। यहां कभी भी सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती है। दोपहर में यहां का तापमान 127 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।