पाकिस्तान से भागकर वापस अपने वतन आई सीमा हैदर को लेकर विवाद बढ़ता रहा है। दरअसल, सीमा के दो पति हैं और दोनों ही चाहते हैं कि सीमा और बच्चे उनके पास रहे। इसे लेकर अब बहस बढ़ रही है। सीमा का पति गुलाम हैदर सऊदी अरबिया में रहता है। वह चाहता है कि सीमा और उसके बच्चे पाकिस्तान लौट जाए। लेकिन सीमा भारत में ही अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है।
इस तरह हुई मुलाकात
सीमा ने बताया कि साल 2020 में उसकी सचिन के साथ ऑनलाइन PUBG गेम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों लव बर्ड्स मिलने के लिए आतुर हो उठे। दोनों की मुलाकात हुई और फिर वे वापस अपने-अपने देश लौट गए। सीमा ने सचिन से शादी करने की ठानी। फिर वह एक ट्रैवल एजेंट की मदद से टूरिस्ट वीजा पर नेपाल पहुँच गई।
पाकिस्तानी पति करता है प्रताड़ित
10 मार्च 2023 में फाइनली मिले। साथ में समय बिताया। एक दूसरे को अच्छे से समझा। फिर जल्द ही दोबारा मिलने का वादा करके दोनों अपने-अपने देश लौट गए। इसके बाद सीमा अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान से नोएडा के रबूपूरा पहुंच गई। सीमा ने बताया कि उसने काठमांडू में सचिन के साथ मंदिर में शादी कर ली है। वह पाकिस्तान दोबारा नहीं जाना चाहती है, बल्कि यहीं पर सचिन के साथ रहना चाहती है। सीमा ने कहा उसका पहला पति गुलाम उसे बहुत प्रताड़ित करता है और साथ ही उसके चेहरे पर मिर्ची पाउडर तक डाल देता था।
गुलाम हैदर ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
साल 2019 और 2020 के बाद से उसका गुलाम से कोई लेना-देना नहीं है। सीमा ने ये तक कहा कि वो पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है। अगर उसके बच्चे जाना चाहते हैं तो चले गए, लेकिन बच्चे भी मुझे छोड़कर नहीं जाएंगे। वह बस सचिन से प्यार करती है। वही अब उसका पति है। वहीं सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी बीवी सीमा और चार बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजा जाए।