भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे मुंबई में थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।उनकी जांच की गई और फिर एंजियोग्राफी की गई, जिसमें ब्लॉकेज का पता चला। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें एक स्टेन लगाया गया है। वर्तमान में वे आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। यह समय तब आया जब वे बांद्रा में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे, तभी उन्हें दिक्कत महसूस हुई और उन्हें तत्काल लीलावती अस्पताल ले जाया गया |
लीलावती अस्पताल ने भी जानकारी दी है कि उनकी हालत दिल के दौरे की वजह से बिगड़ी है और उन्हें फिलहाल एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जाने की भी जानकारी है, सूचना मिली है कि उन्हें जल्द ही एक अलग वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा | शाहनवाज हुसैन की तबीयत की बात सुनकर बीजेपी नेता लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी शाहनवाज हुसैन को अगस्त महीने में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। शाहनवाज हुसैन फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उन्होंने बिहार के किशनगंज और भागलपुर से संसद में भी पहुंच चुके हैं।
बिहार के सुपौल जिला निवासी शाहनवाज हुसैन ने साल 1999 में बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से जीत प्राप्त की थी। सांसद बनने के समय उनकी आयु महज 29 वर्ष थी और वे उस समय सबसे युवा सांसद के नाम से जाने जाते थे। शाहनवाज हुसैन को अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय बिहार सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। साल 2001 में उन्हें कोयला मंत्रालय के रूप में स्वतंत्र प्रभार दिया गया था। इसके बाद 2004 में वे लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन फिर 2006 में भागलपुर से उपचुनाव जीत कर एक बार फिर से संसद पहुंच गए।
शाहनवाज हुसैन साल 2021 में बिहार विधान परिषद में निर्विरोध पहुंचे थे और उन्हें नीतीश कुमार कैबिनेट में उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। बिहार में उद्योग मंत्री बनने के बाद उन्होंने कई चर्चित परिवर्तन भी किए, जैसे कि इथेनॉल फैक्ट्री से लेकर देश-विदेश के निवेशकों से मुलाकात की। वे फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं, हालांकि बाद में कुछ ही दिन बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ सरकार बना ली थी।