नालंदा : हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने गरीबो की मुस्कान हमसब की मुस्कान कार्यक्रम के तहत गरीब एवं असहाय लोगो के बिच कंबल, भोजन और छोटे बच्चों के कपडे और जुते चप्पल वितरित किए |
फाउंडेशन के सदस्यो ने सबसे पहले शहर के रेलवे स्टेशन के निकट नईसराय में जाकर गरीब,असहाय और बेघर लोगो को कंबल, भोजन और छोटे बच्चो को कपड़े और जुते चप्पल वितरित किए |
इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रो में जाकर जरूरतमदों को कंबल और भोजन दिया | वितरण के दौरान फाउंडेशन के सहयोगी सदस्यों ने लोगो से उनकी हालात के बारे में जायजा लिया, और उन्हें जानकारी दिए की फाउंडेशन हमेशा जरुरतमंदो के लिए तत्पर है |
इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताये की इस कड़ाके सर्दी के मौसम में असहाय और गरीब लोग बहुत परेशान होते है | उनकी मदद के लिए उन्होंने यह कारक्रम आयोजित किया है | उन्होंने कहा की हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन का एकमात्र उद्देश्य समाज के गरीबो एवं जरूरतमदों की मदद करना है | फाउंडेशन आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा | कार्यक्रम के दौरान सदस्यो ने लोगो को सर्दी से बचाव के बारे में भी जागरूक किये |
उन्होंने ने यह बताये की सर्दी से बचने के लिए हमेशा हम लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए | कंबल और खाना बाटते समय जरुरतमंदो ने फाउंडेशन के मेम्बरो का आभार प्रकट किया | उन्होंने ने बताया की फाउंडेशन की मदद से उन्हें इस कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी |
इस मौके पर टीम के सदस्य डॉ आशुतोष कुमार , भारती, रागनी, जया शाह, राहुल, रॉबिन, सूरज, सुमन,विवेक, धर्मवीर, आदि शामिल थे