भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों पर दिल्ली में उन्हें हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले को बढ़ता देख अकासा एयर कि ओर से एक बयान सामने आया है। अकासा एयर ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कहा कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ‘‘विमान से उतरने के अनुभव’’ की विस्तृत जांच करेगी।
“आकासा एयर की फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ साजिश! बीजेपी सांसद ने सिंधिया से की ये बड़ी मांग। प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भोपाल की सांसद, ने आकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों के खिलाफ दिल्ली में हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है।
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2024/02/थाईलैंड-के-लोग-बिहार-के-बच्चों-को-पढ़ा-रहें-30-1024x576.png)
भाजपा सांसद, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उन्होंने आकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके सहयोगियों के खिलाफ हानि पहुंचाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले को बढ़ता देखते हुए अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और लोकसभा सदस्य, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ‘विमान से उतरने के अनुभव’ की विस्तृत जांच करेंगे।
शुक्रवार को, प्रज्ञा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में अकासा एयर के ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके सहयोगियों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए मंत्री से इस घटना के बारे में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2024/02/image_2024_02_16T09_50_44_651Z-1024x576.png)
अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ’15 फरवरी, 2024 को हमारी उड़ान क्यूपी1120 पर माननीय सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर को विमान से उतरने के दौरान हुए अनुभव पर हमें खेद है। साथ ही कहा कि उन्हें हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।’
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2024/02/image_2024_02_16T09_53_44_262Z.png)
उसने और भी कहा, ‘हम घटना की विस्तार से जांच करेंगे और इसे सीखने और अपनी सेवाओं में सुधार जारी रखने के अवसर के रूप में लेंगे। बता दें, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लोकसभा में भोपाल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।’
2019 में भी एक विवाद हुआ था, जब 23 नवंबर 2019 को साध्वी प्रज्ञा स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार हुई थीं। उस समय भी उनकी क्रू मेंबर से विवाद हुआ था जिससे धरना हो गया था। उनके बर्ताव की निंदा यात्रियों ने की थी, और एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्हें दिखाया गया था। एक यात्री ने उनसे कहा था कि उनका बर्ताव अनुचित था।”