आज बंगाल के मालदा में भारत जोड़ो न्याया यात्रा के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और सासंद राहुल गांधी की गाड़ी पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। राहत की बात ये है कि इस हमले में राहुल गांधी घायल नहीं हुए।
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2024/01/image_2024_01_31T09_44_24_882Z.png)
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर बंगाल के मालदा जिले में पहुंचे। यात्रा के दौरान अचानक कुछ लोगों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया मगर राहत की बात यह है कि घटना में राहुल गांधी को चोटें नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। बता दें कि यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया।
अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस पर लगाया आरोप
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2024/01/image_2024_01_31T09_46_02_011Z.png)
राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए पत्थर से हमले पर मीडियाकर्मिओ से बात करते हुए कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने बोले कि, ‘भीड़ में किसी ने पत्थर पीछे से मारा होगा। पुलिस बल अनदेखी कर रही है। इस अनदेखी के कारण कई घटनाएं घट सकती हैं। यह तो एक छोटी सी घटना है मगर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।’