मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों में मीडिया पर पाबंदी की खबरों के बीच सीएम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह मीडिया के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीएम नीतीश इन दिनों आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। पहले सदन में प्रजनन दर और फिर जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान पर उन्हें विपक्ष घेर रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी बयान पर आलोचना झेलते हैं तो कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाते और खबर बन जाती है। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ वह कर बैठे हैं।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। जिसमे वह मीडियाकर्मी के लोगों के सामने हाथ जोड़े तथा सिर झुकाये हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में, जब मीडिया कर्मी एक सवाल करता है, “काहे नाराज हैं सर?” तो सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले अपने दोनों हाथ जोड़ते हैं और फिर सिर नवाकर प्रणाम करते हैं। प्रणाम करते समय उनके हाथ इधर-उधर हवा में लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं, मानो कि जैसे आरती उतार रहे हों हालांकि, इसके बाद बिना कुछ कहे ही वह अपनी कार में सवार हो जाते हैं।

इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री संजय झा के अलावा सुरक्षा कर्मी भी दिखाई देते हैं। इस वीडियो के प्रसारण के बाद, लोग सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर कई तरह के टिप्पणियाँ और मीम्स सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए जा रहे हैं।
यह वीडियो मुख्यमंत्री के अद्वितीय शैली और मीडिया के साथ उनके संबंध को दर्शाता है, जो सामाजिक मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।