इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी मरने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। उनके चर्चा में रहने की वजह है वसीयत। दरअसल, सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड के लिए 905 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ी है। बता दें बर्लुस्कोनी का पिछले महीने ही 86 साल की उम्र में 12 जून को निधन हुआ था।
इतनी है कुल संपत्ति
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/sabse-tej-khabr-2023-08-04T161334.992-1024x576.jpg)
आमतौर पर लोग जहां अपने घरवालों के लिए वसीयत छोड़कर जाते हैं। तो वहीं सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इतनी दौलत छोड़कर गए हैं। सिल्वियो बर्लुस्कोनी के निधन के एक महीने बाद अब जाकर उनकी वसीयत ओपन की गई है। वसीयत में उनकी संपत्ति 6 बिलियन यूरो, यानी 54 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी गई है। इसमें से 100 मिलियन यूरो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड फसीना के नाम कर दिए थे।
मरने से पहले फसीना को बताया था पत्नी
![](https://sabsetejkhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/sabse-tej-khabr-2023-08-04T161505.084-1024x576.jpg)
सूत्रों के मुताबिक, मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी के रिश्ते की शुरुआत मार्च 2020 में हुई थी। उन दोनों ने कभी शादी नहीं की थी। लेकिन मरने से पहले उन्होंने फसीना को अपनी पत्नी बताया था। खास बात ये है कि फासीना भी अपने बॉयफ्रेंड सिल्वियो बर्लुस्कोनी की तरह राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2018 में वह आम चुनाव में इतालवी संसद के निचले सदन की सदस्य चुनी गईं थी। बता दें साल 1994 में खुद बर्लुस्कोनी ने फोर्जा इटालिया नाम की पार्टी की स्थापना की थी। तब से उनकी गर्लफ्रेंड फसीना इस पार्टी की सदस्य हैं।